Please wait
प्रधानमंत्री मोदी को सेशेल्स का ‘गार्जियन ऑफ द ब्लू होराइजन’ सम्मान Sudhir wins historic पश्चिम बंगाल में यूसीसी लागू करने के लिए विधेयक, पारिवारिक कानूनों में बड़े बदलाव की संभावना Sudhir wins historic कल्याण बनर्जी ने किया मुख्यमंत्री शुभेंदु अधिकारी का समर्थन Sudhir wins historic तारातला हादसे में पूर्व मेयर फिरहाद एवं दो पार्षदों के नाम शिकायत दर्ज; मरने वालों की संख्या हुई 17 Sudhir wins historic तारातला में निर्माणाधीन गोदाम की छत ढही, 3 मजदूरों की मौत, 18 को बचाया गया Sudhir wins historic भवानीपुर चुनाव परिणाम को चुनौती देने वाली ममता की याचिका पर सुनवाई, हाई कोर्ट ने मतदान सामग्री सुरक्षित रखने का दिया निर्देश Sudhir wins historic वैभव सूर्यवंशी का लिस्ट-ए क्रिकेट में सबसे तेज अर्धशतक, महज 29 गेंदों में 94 रन ठोक दिए Sudhir wins historic अंतरराष्ट्रीय योग दिवस पर रेड रोड में भव्य आयोजन, पीएम मोदी बोले - योग मानव चेतना से जुड़ने का जरिया Sudhir wins historic झारखंड राज्यसभा चुनाव: झामुमो के बैद्यनाथ राम और निर्दलीय परिमल नथवानी विजयी Sudhir wins historic फलता हिंसा पर मुख्यमंत्री का सख्त संदेश, बोले- कोई कानून हाथ में न ले, हमलावरों की संपत्ति भी होगी जब्त Sudhir wins historic

बॉक्स ऑफिस पर 'हैप्पी पटेल' और 'राहु केतु' फुस्स, 44 दिन बाद भी 'धुरंधर' का दबदबा कायम

आमिर खान प्रोडक्शन की 'हैप्पी पटेल' और वरुण शर्मा–पुलकित सम्राट स्टारर 'राहु केतु' सिनेमाघरों में दर्शक जुटाने में नाकाम रही हैं। हैरानी की बात यह है कि इन नई फिल्मों से कहीं बेहतर प्रदर्शन 44 दिन पहले रिलीज हुई रणवीर सिंह की फिल्म 'धुरंधर' कर रही है, जो अब भी मजबूती से टिकी हुई है।

18 Jan 2026

बॉक्स ऑफिस पर 'हैप्पी पटेल' और 'राहु केतु' फुस्स, 44 दिन बाद भी 'धुरंधर' का दबदबा कायम

बॉक्स ऑफिस पर इस हफ्ते नई रिलीज फिल्मों से दर्शकों को काफी उम्मीदें थीं, लेकिन नतीजे निराशाजनक साबित हुए हैं। आमिर खान प्रोडक्शन की 'हैप्पी पटेल' और वरुण शर्मा–पुलकित सम्राट स्टारर 'राहु केतु' सिनेमाघरों में दर्शक जुटाने में नाकाम रही हैं। हैरानी की बात यह है कि इन नई फिल्मों से कहीं बेहतर प्रदर्शन 44 दिन पहले रिलीज हुई रणवीर सिंह की फिल्म 'धुरंधर' कर रही है, जो अब भी मजबूती से टिकी हुई है।

'हैप्पी पटेल' और 'राहु केतु' बॉक्स ऑफिस रिपोर्ट

वीर दास अभिनीत 'हैप्पी पटेल' ने पहले दिन 1.25 करोड़ रुपये की ओपनिंग ली थी। दूसरे दिन भी फिल्म की कमाई में कोई खास उछाल नहीं आया और इसने 1.50 करोड़ रुपये का ही कारोबार किया। दो दिनों में फिल्म की कुल कमाई महज 2.75 करोड़ रुपये रही। वहीं दूसरी ओर 'राहु केतु' ने शनिवार को करीब 1.60 करोड़ रुपये कमाए, जिसके साथ इसका कुल कलेक्शन 2.60 करोड़ रुपये तक पहुंच पाया है।

'धुरंधर' बॉक्स ऑफिस रिपोर्ट

नई फिल्मों के कमजोर प्रदर्शन के उलट रणवीर सिंह की 'धुरंधर' बॉक्स ऑफिस पर असली विजेता बनकर उभरी है। रिलीज के 44 दिन बाद भी फिल्म का दबदबा कायम है। जहां नई रिलीज फिल्में 1 करोड़ की कमाई के लिए जूझ रही हैं, वहीं 'धुरंधर' ने अपने 44वें दिन शनिवार को करीब 3 करोड़ रुपये का कारोबार किया। अब तक भारत में यह फिल्म 821 करोड़ रुपये की शानदार कमाई कर चुकी है।

'द राजा साब' बॉक्स ऑफिस रिपोर्ट

प्रभास की बहुचर्चित फिल्म 'द राजा साब' का संघर्ष भी जारी है। भारी बजट और बड़े प्रमोशन के बावजूद फिल्म की रफ्तार लगातार धीमी पड़ती जा रही है। नौवें दिन फिल्म ने सिर्फ 3 करोड़ रुपये कमाए हैं और अब तक इसका कुल कलेक्शन 136.75 करोड़ रुपये तक ही पहुंच पाया है। करीब 400 करोड़ रुपये के बजट में बनी इस फिल्म के लिए लागत निकाल पाना अब बेहद मुश्किल नजर आ रहा है।

Ad Image
Comments

No comments to show. Log in to add some!

Other Relevant Stories


बॉक्स ऑफिस पर 'हैप्पी पटेल' और 'राहु केतु' फुस्स, 44 दिन बाद
आमिर खान प्रोडक्शन की 'हैप्पी पटेल' और वरुण शर्मा–पुलकित सम्राट स्टारर 'राहु केतु' सिनेमाघरों में दर्शक जुटाने में नाकाम रही हैं। हैरानी की बात यह है कि इन नई फ





Download The Taaza Tv App Now to Stay Updated on the Latest News!


play store download
app store download
app img


Breaking News